आजमगढ़ः भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप...लोकसभा चुनाव में नुकसान का दावा!


आजमगढ़।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उस पदाधिकारी ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष पैसे लेकर उन लोगों को पार्टी में शामिल करा रहे है या पद दे रहे है जिनकी छबि अच्छी नहीं है। उनके आ जाने से लोकसभा चुनाव में पार्टी को सीधा नुकसान हो सकता है। कहा कि मेरा भाजपा और उसकी नीतियों से कोई विरोध नहीं है। बल्कि मैं योगी और मोदी का सच्चा भक्त हूं। लेकिन जिलाध्यक्ष के गलत कृत्यों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए र्शीर्ष नेतृत्व से उम्मीद है कि वे जल्द ही कार्रवाई करे। ताकि पार्टी की विचारधारा प्रभावित न हो सके।

दरअसल, कल शाम से ही सोशल प्लेटफार्म पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय में पहुंचते है और भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते है। तभी एक मीडियाकर्मी ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निखिल राय द्वारा पद के लिए पैसे की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं निखिल राय द्वारा उन लोगों को पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है वे भूमाफिया और दबंग किस्म के लोग हैं जिनका पार्टी और राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि मेरे ही मकान मे चार-पांच बार से पार्टी का चुनाव कार्यालय बनाया जाता रहा है। वे पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस समय मेरी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। नई टीम की घोषणा होनी थी। 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय उनसे पद के लिए पैसे की मांग की। जब वह पैसे नहीं दे पाये तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। जबकि समाजवार्दी पार्टी के लोगों को पैसे लेकर शामिल करा दिया गया। जो दंबग किस्म के लोग है। जमीन का धंधा करते है। जिलाध्यक्ष उन्हें संरक्षण देने का काम करते है। इसके पूर्व भी जिलाध्यक्ष ने कई लोगों का अपमान कर चुके है वह पार्टी को अपने तरीके से चलाना चाहते है जो ठीक नहीं है। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस संबंध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय का कहना है कि अभिषेक राय पिछले दो साल से पार्टी का काम नहीं कर रहे थे। इसलिए पार्टी ने उन्हें चुनाव के समय बाहर का रास्ता दिखाया है। जिससे वह अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे है। और अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। अगर उनके पास कोई साक्ष्य हो तो मीडिया के सामने प्रस्तुत करें। आरोप तो कोई भी किसी के खिलाफ लगा सकता है।

Post a Comment

0 Comments