दो सगे भाइयों की हत्या, गुस्साए लोगों ने चौकी घेरा..फोर्स तैनात!


बदायूं। बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के निकट स्थित बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बालकों आयुष (13), अहान (06) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। दो बच्चों की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है। आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई। पहले पुलिस चौकी घेरी, फिर तीन खोखों में आग लगा दी। कई जगह तोड़फोड़ भी की गई है। दो बच्चों की हत्या के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। लोग सड़क पर उतर आए हैं। जाम लगा दिया है। दूसरे समुदाय के कई खोखे फूंक दिए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है।

एक आरोपी साजिद मौके से पकड़ लिया गया है। भीड़ उसे जिंदा जलाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। बरेली रेंज के अफसर घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक घर पर घटना वक्त विनोद की पत्नी संगीता ही थीं। विनोद कुमार कहीं बाहर गए थे। हत्यारों ने बड़ी बेरहमी के साथ बच्चों को काटा है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शहर में तनाव की स्थिति है। वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Post a Comment

0 Comments