लखनऊ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने जांच समिति बनाई है। एडीजी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति बनाई गई है। ये समिति पेपर लीक की शिकायत, पेपर छपाई में गड़बड़ी, पेपर देर से पहुंचने, सनी लियोनी के एडमिट कार्ड मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट में मिली जानकारियों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर रविवार को लिखा था- प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए टेलीग्राम की एडिट सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है। बोर्ड एवं यूपी पुलिस इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।
0 Comments