CM मोहन यादव का ये बयान सपा और अखिलेश यादव को कर सकता है परेशान, जानें- क्या कहा?


आजमगढ़। जिले के कंधरापुर स्थित एक स्कूल में कलस्टर मीटिंग में पहुंचे मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “भाजपा का वोट शेयर बढ़े, लोग भाजपा से जुड़े इसके लिए पूरे देश में अभियान चल रहा है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम चालू है। उत्तर प्रदेश में मेरा पहला प्रवास आजमगढ़ का है। मेरे लिए और गौरव की बात है, करीब 400 साल पहले मेरे पूर्वज यहीं से गए थे। आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश से मेरा विशेष रिश्ता भी है। मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच आकर अत्यंत आनंदित हूं।“ कहाकि लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं। भले ही मैं एक बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं। लेकिन मूल रूप से एक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग-अलग नेताओं के लिए प्रवास कार्यक्रम बनाए हैं उसी के क्रम में मैं आजमगढ़ यूपी में हूं। आगामी लोकसभा चुनाव में जीत तय करने के लिए लोकसभा प्रभारी, संयोजक से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद जो दृश्य बन रहा है वह विकास का नया प्रतिमान बना रहा है। सौ करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या के लिए मोदी एक चेहरा बन कर सामने आए है। लगातार तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और जैसे ही लोकसभा के चुनाव की घोषणा होगी। अपने उद्देश्यों की पूर्ति में लग जायेंगे।

दरअसल, मंगलवार को कंधरापुर के एक स्कूल में लोकसभा आजमगढ़ सदर, लालगंज, सलेमपुर, घोसी, बलिया की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिलाध्यक्ष, विधानसभा  संयोजक, विधानसभा प्रभारी और सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधिओ की बैठक हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओ से सभी सीटों को जिताने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने किया तथा मंच का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व सदर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने पुष्प गुक्ष,अंग वस्त्र और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की ब्लैक पॉटरी दे कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही, खेल मंत्री गिरीश यादव, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, सांसद दिनेश लाल यादव, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, रामसूरत राजभर, रामविलास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष मऊ नूपुर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया संजय यादव सहित ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह, ब्लॉक प्रमुख संतोष सहित अन्य लोग शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments