आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की एक नव विवाहिता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी शादी तोड़वाया दी। अब ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा है। लेकिन जब शादी के लिए दबाव तो इंकार कर रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बतादें की मुबारकपुर थाना अंतर्गत एक गांव की महिला का मामला सामने आया है। वीडियो बनाकर नव विवाहित को ब्लैकमेल कर बार बार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा पकड़े जाने पर विवाहिता ने शादी करने कि इच्छा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। विवाहिता ने दी गई तहरीर में यह दर्शाया है कि शादी से पहले गांव के ही एक नव युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी दौरान वह शारीरिक सम्बन्ध बनाने का विडियो बना लिया है। नव विवाहित की शादी किसी अन्यत्र हो जाने के बाद वह अपने ससुराल में पति के साथ रहने लगी थी। प्रेमी ने विडियो वायरल करने की धमकी ससुराल वालों को दिया जिससे नाराज होकर पति ने इसे सम्बन्ध विच्छेद कर लिया और वह अपने मायके में आकर रहने लगी। सोमवार की रात 1.20 बजे नव विवाहित के घर प्रेमी पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था कि परिजनों ने उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आज बुधवार को मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
0 Comments