छोटे की चीख को सपना समझ बड़े भाई ने तान ली रजाई...सुबह खून सनी लाश देख खड़े हो गए रोंगटे!



एटा। जिले में देर रात आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। शव को कमरे में रखकर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह ताला लगा देख परिजन को शक हुआ। कमरे में दरवाजों के सांसों से झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का बताया जा रहा है। घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव विनायक की है। गांव निवासी अचल सिंह उर्फ चिंटा उर्फ संजू (38) की हत्या कर दी गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले गला दबाया गया। इसके बाद सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया। गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। खून से लथपथ शव देख घरवाले चीख पड़े। भाई डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि छह भाइयों में अचल सबसे छोटा था। हमसे छोटे भाई रामगोपाल की पत्नी सामने वाले मकान में रहती है। उन्होंने रात करीब एक बजे चीख की आवाज सुनी। ठंड काफी थी तो सपना समझकर अधिक ध्यान नहीं दिया और सो गया। शनिवार की सुबह अचल कहीं दिखाई नहीं दिया। उसकी तलाश की गई। कमरे में बाहर से ताला लटक रहा था। अंदर झांककर देखा गया तो खून से सना शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक व डॉग स्काइड टीम को भी लगाया गया है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। वहीं एसएसपी ने बताया कि युवक अविवाहित था और अकेला रहता था। प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का अंदेशा है। कुछ चीजें कमरे से बरामद भी हुई हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments