आजमगढ़ः विकास भवन के सामने अभद्रता का आरोप लगाकर कर्मियों का प्रदर्शन...सीडीओ के निर्देश पर आरोपी नेताजी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज!



आजमगढ़। ग्राम्य विकास मिनिस्टीरीयल एसोसिएशन ने गुरूवार को विकास भवन के सामने तथाकथित नेताजी के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि बुधवार की शाम नेताजी ने विकास भवन में तैनात बाबू को किसी पुराने फाइल की कापी देने का दबाव बना रहते थे। जब बाबू ने उक्त फाइल को देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने मेज पर रखी अन्य पत्रावलियों को फाड़ने का प्रयास किया। इस वाक्या का जब बाबू ने विरोध किया तो उसे विकास भवन के बाहर निकले पर मारने-पीटने की धमकी दिया। इस बात की जानकारी जब संगठन के लोगों को हुई तो उन्होंने विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन करने लगे। वहीं इस संबंध में सीडीओ ने शहर कोतवाली को मामले की छानबीन कर नेताजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने नेताजी के खिलाफ संबंधित धाराआंे में मुकदमा दर्ज कर लिया। दरअसल, ग्राम्य विकास मिनिस्टीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह का आरोप है कि जिला विकास कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुभाष मौर्य ने संगठन को अवगत कराया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे विकासखंड सठियांव के ग्राम गोछा निवासी जाहिद उर्फ आजाद पुत्र इलियास तथाकथित नेताजी अपने एक सहयोगी के साथ कक्ष में आए और ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश जो करीब दस साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके है। उन्ही से संबंधित पत्रावली के अभिलेखों की छायाप्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा। लेकिन जब वरिष्ठ सहायक ने देने से इंकार कर दिया तो उक्त नेताजी ने मेज पर रखी गई पत्रावलियां को फाड़ने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर नेताजी ने कहा कि विकास भवन के बाहर निकलो अभी तुम्हें मारकर तुम्हारा गाल लाल कर देते है। उस समय मौके पर वीरेन्द्र चौहान, रोहित राम, प्रमोद सहित अन्य कर्मी भी मौजूद थे। गुरूवार को जब संगठन के अन्य लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो विकास भवन के सामने धरना देने लगे। धरने की जानकारी सीडीओ परीक्षित खटाना को हुई तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेज कर वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। पत्र में लिखा कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे विकास भवन कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित संख्या-109 में जिला विकास कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुभाष मौर्य द्वारा शासकीय कार्य सम्पादिक किए जाने के दौरान जाहिद उर्फ आजाद उर्फ नेताजी ने सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश से संबंधित पत्रावली के अभिलेखों की छायाप्रति न दिए जाने पर कर्मी के साथ अभद्रता किये जाने, मेज पर रखी शासकीय पत्रावलियों को फाड़ने का प्रयास व धमकी दिया गया है। वहीं इस पत्र का संज्ञान लेते हुई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जाहिद उर्फ आजाद के खिलाफ धारा 353, 504 व 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments