6 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर...हटाए गए आगरा के पुलिस कमिश्नर!



लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार (9 जनवरी) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह को हटाया गया है। जे रविंद्र गौड़ आगरा के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं डॉ. प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय संबद्ध किया गया है। पंजाब के रहने वाले डॉ. प्रीतिंदर सिंह वर्ष 2004 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले आगरा में ही एएसपी रहे थे। इसके अलावा चंद्र प्रकाश आईजी इंटेलिजेंस लखनऊ बने हैं। प्रेम कुमार गौतम आईजी रेंज प्रयागराज बनें, सुरेश कुलकर्णी डीआईजी रेंज गोरखपुर बनें और शिवहरि मीणा अपर पुलिस आयुक्त नोएडा नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले बीती 4 जनवरी को भी उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल हुआ था. जिसमें 11 जिला पुलिस प्रमुखों सहित 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। यूपी में 4 जनवरी को हुए तबादलों में आईपीएस संजीव सुमन को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया था। जीआरपी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा बलिया के नए एसपी बनाए गए, जबकि बलिया के एसपी एस. आनंद को पदोन्नत किया गया, अब वह नए डीआइजी एसटीएफ हैं। एसपी अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का एसपी, अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को झांसी रेंज का नया डीआईजी बनाया गया।

इनके अलावा एसपी वृंदा शुक्ला को बहराइच, डीजीपी मुख्यालय में एसपी, कानून एवं व्यवस्था, अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट, बहराइच के एसपी प्रशांत कुमार को लखनऊ, डीसीपी सेंट्रल जोन, लखनऊ, अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज, एसपी सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद में भेजा गया था। एसपी अभिषेक अग्रवाल को रायबरेली, एसपी आलोक प्रियदर्शी को बदायूं, एसपी ओ.पी. सिंह को पदोन्नति देकर वाराणसी रेंज का डीआईजी, एसपी प्राची सिंह का सिद्धार्थनगर में ट्रांसफर किया था।

Post a Comment

0 Comments