अखिलेश को मिला जयंत चौधरी का साथ...सीएम योगी को पत्र लिखा रखी ये मांग!



लखनऊ। यूपी पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है लेकिन भर्ती प्रक्रिया में युवाओं की उम्र सीमा को बढ़ाने की मांग तेज होते जा रही है। अब जयंत चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर ये मांग रखी है। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐसी ही मांग रखी थी। सीएम योगी को लिखा गई चिट्ठी में जयंत चौधरी ने कहा है, यूपी पुलिस भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित हुआ है, जिसमें कोई आयु सीमा में छूट नहीं दी गई है। यूपी पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष है। प्रदेश में पिछली भर्ती 16 नवंबर 2018 को हुई थी। इस तरह इन पांच वर्षों के दौरान पुलिस में कोई भर्ती न होने के चलते प्रदेश के लाखों युवा इस आयु सीमा से बाहर जा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments