लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार काशी में खेलेंगे ये दांव...बिहार के कैबिनेट मंत्री का खुलासा!



वाराणसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा करेंगे। उनकी पहली जनसभा 24 दिसंबर को वाराणसी में होगी। यह बातें बिहार के कैबिनेट मंत्री और जेडीयू के संगठन मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को वाराणसी में कहीं। श्रवण कुमार ने कहा कि कुर्मी वोट बैंक के लिहाज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण जनसभा वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में होगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के फूलपुर, बनारस, अम्बेडकर नगर और प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में से कहीं से भी नीतीश कुमार के चुनाव लडने की चर्चाएं हैं। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके एजेंडे में जाति और धर्म है। हमारे एजेंडे में भाईचारा और प्रेम है। इंडिया गठबंधन को लेकर श्रवण कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के कुछ नेताओं से चूक हुई है। चूक की वजह से आपस में कुछ डिफरेंसेस होते रहते हैं। रणनीति बनाने में थोड़ी देर हो गई है। अब आगे कोई चूक न हो, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments