सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, 75 साल की आयु में ली अंतिम सांस



लखनऊ। देश के बड़े औद्योगिक घराने सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का निधन हो गया है। उद्योग जगत में सहारा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। सहारा प्रमुख के चीफ का निधन मुंबई में हुआ। उन्होंने 75 साल की आयु में अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सुब्रत रॉय की जिंदगी पर निर्माता संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा फिल्म बनाने जा रहे थे। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'सहाराश्री' का एलान किया था। जो सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस एलान के साथ सुदीप्तो सेन, संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा ने 'सहाराश्री' का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। 

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में 'सहाराश्री' के नाम से भी जाना जाता था। बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। सहाराश्री ने वर्ष 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय शुरू किया।

Post a Comment

0 Comments