आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह-सुबह दंपती थाने पहुंचे। महिला चीखती रही कि मैं पागल नहीं हूं। कहा कि मेरे पति और ससुराल के लोग मुझे मानसिक प्रताड़ित करते हैं। मुझे मारते हैं। मेरा बच्चा मुझे नहीं देते हैं। मुझे पागल घोषित करने में लगे हुए हैं। मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कानून गोयन मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली शिवांगी गोस्वामी को बुधवार की सुबह 112 नंबर पुलिस थाने लेकर पहुंची। उनके साथ उनके पति कुलदीप पुरी गोस्वामी भी थे। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। घर पर मारते हैं। बताया कि सास कुसुमलता मारती है। ननद मुझे मेरे बच्चे के साथ नहीं रहने देती। वह चीख रही थी। कहती रही कि मेरे ससुराल वाले मुझे पागल घोषित करना चाहते हैं। लेकिन मैं पागल नहीं हूं। ये लोग मुझे बहुत प्रताड़ित करते हैं। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

0 Comments