आजमगढ़ः पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने किया भारत बैग हाउस का उद्घाटन...बिलरियागंज के कासिमगंज में क्षेत्र वासियों को मिलेगी सहूलियत!






मोहम्मद नासिर/ बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका परिषद के कासिमगंज में मंगलवार को पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने भारत बैग हाउस का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि ने प्रोपराइटर शाबिर मंदे फुरकान, अब्दुल्लाह, सालीम को ढेर सारी बधाइयां दी। प्रोपराइटर ने बताया कि हमारे यहां कॉलेज बैग, डफल बैग, सीलिंग बैग, थैला, लेडीज पर्स, हाइपरा बैग आदि सामानों को बेहतर मूल्य पर दिया जाएगा। क्षेत्र में ऐसी दुकान न होने से लोगों को काफी दूर जाना पड़ता था अब काफी सहूलियत मिलेगी और लोग नजदीक में ही अपने जरूरतमंद सामानों को खरीद सकेंगे। इस अवसर पर अरविंद सिंह, लाल बहादुर सिंह, (लालू), चंचल चौबे, अतुल चौबे, मोहम्मद सालिम, पूर्व प्रधान कालिका यादव, पूर्व प्रधान नोमान आलम, कय्यूम अहमद, फैजान खान (एडवोकेट) रिजवान अहमद, अबुल फैज, मोहम्मद अकरम, जावेद, छब्बू सिंह, गुडलक सिंह, शाह आजम, अबरार अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments