Azamgarh; नीलगाय से भिड़त के बाद अनियंत्रित हुई बाइक, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर शहीद पार्क के पास हुई हादसा




फहद खान/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दवा के लिए जाते समय रास्ते में शहीद पार्क नत्थूपुर के सामने दो बाइक सवार युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गईं जिसमे एक की मौत हो गई, जबकिदूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद नीलगाय की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के हाजीपट्टी निवासी अवधेश पुत्र लालता उम्र 26 वर्ष अपने मित्र नीरज पुत्र लालसा उम्र 27 वर्ष निवासी रामपुर बोझी के साथ आजमगढ़ शहर में इलाज के लिए दवा लेने जा रहे थे कि रास्ते में अंजान शहीद बाजार से पहले शहीद पार्क नत्थूपुर के सामने सड़क पार कर रही नीलगाय से सामने से लगभग एक बजे जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीयनपुर एसआई देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से आजमगढ़ जिला अस्पताल भिजवाया। वही सड़क पार करते ही नीलगाय गिर पड़ी और नीलगाय की भी मौत हो गई। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई जबकि अवधेश की हालत गंभीर है जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक नीरज दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था वहीं स्नातक की पढ़ाई पूरी कर पॉलिटेक्निक कर रहा था मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया उसकी माता मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Post a Comment

0 Comments