समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का महादेवी इंटर कालेज पर स्वागत!
फहद खान/सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के महादेवी इंटर कॉलेज पर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ क कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुलाब राजभर का भव्य स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम महादेवी इंटर कॉलेज गोसाई की बाजार पर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुलाब राजभर का स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सगड़ी विधानसभा के पदाधिकारी का चयन किया। जिनमें मुख्य रूप से संजय मौर्य को विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष राम विजय पाल व रविंदर यादव, महासचिव रामधनी सिंह पटेल, रामविलास सिंह सहित सदस्यों व पदाधिकारी को मनोनयन का पत्र वितरित किया गया और चयनित पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुलाब राजभर ने कहा कि पिछड़ों को उनका सम्मान व हक दिलाने का कार्य करेंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगीना यादव व संचालन जगदीश यादव ने किया। इस अवसर पर हनुमान यादव असद इदरीश, उमेश यादव, दिनेश सिंह यादव हरिकेश विश्वकर्मा मनोज राजभर अंगद यादव रामसूरत राकेश यादव परवेज आप दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 Comments