मुन्ना पांडे/ फूलपुर। फूलपुर ब्लाक के दरियापुर में ग्रामीणों की मांग एवं विद्युत आपूर्त्ति में व्यवधान को देखते हुए दीदारगंज विधान सभा के विधायक कमलाकांत राजभर ने अपने विधायक निधि से एक प्रस्ताव बना विद्युत अधिकारियों को भेजकर विद्युतीकरण का अनुरोध पांच माह पहले किया था। लेकिन विभाग विद्युतीकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। जिसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। सपा विधायक कमलाकांत राजभर ने विभाग को पत्र भेजा है कि दरियापुर गांव में विद्युतीकरण नही हुआ है। ग्रामीणों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जनहित में विद्युत पोल, तार, खम्भा के साथ ही 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। इसमें इसमें खर्च होने वाली धनराशि मेरे विधायक निधि से लिया जाए। यह पत्र विगत 14 अगस्त 2022 को लिखा गया था। दरियापुर के ग्रामीण दरियापुर फूलपुर, आजमगढ एवं गद्दोपुर विद्युत सबस्टेशनों का चक्कर लगा रहे। ग्राम प्रधान विजय प्रकाश, पूर्व प्रधान मो तारीक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया की खंभा दस गांव में गिराया गया है। विद्युत विभाग के अधिकारी कहते है टेंडर हो गया है जल्द कार्य हो जायेगा। एक वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी ग्रामीण भटकने को मजबूर हैं। उपकेंद्रो पर कोई बताने वाला नही है कि कब ग्रामीणों की दौड़ समाप्त होगी। इस सम्बंध में अधिषासी अभियंता ने विद्युत अजय मौर्या से बात करने पर बताया गया यह पुराना प्रकरण है आप मुझे नोट करा दे या कोई गांव का जिम्मेदार हो तो भेज दे मेरे पास पता करके जल्द से जल्द कार्य करवाता हूं।

0 Comments