आजमगढ़ः रामनवमी वस्त्र धारण करने के बाद भी सुबह से शाम तक कानून व्यवस्था पर झूठ बोल रहे सीएमः अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत!




आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था को योगी सरकार की नाकामयाबी बताते हुए कहा कि जिसका डिडोरा पूरे प्रदेश में पीटा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में राम राज्य और रूल आफ लॉ है। इसकी जमीनी हकीकत और सच्चाई परखने के लिए देवरिया से लेकर मेरठ हो या सुल्तानपुर की घटनाओं को उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। उन्होंने कहा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनवमी वस्त्र धारण करने के बाद भी सुबह से शाम तक कानून व्यवस्था पर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस की कमान संभालने के बाद उन्होंने सभी जिलों का दौर शुरू किया और हर जगह से उन्हें कानून व्यवस्था पर हुए प्रहार की सूचनाओं प्राप्त हो रही है। कांग्रेसी इस सच को जनता और समाज के सामने हर हाल में रखने का काम करेगा। गोरखपुर से आजमगढ़ पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष का जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सगड़ी तहसील क्षेत्र में गोरखपुर से सड़क मार्ग से वाराणसी जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने सगड़ी क्षेत्र में प्रवेश करते ही जगह-जगह गर्म जोशी के साथ स्वागत किया एवं फूलमाला भेंट किया। गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का महुला में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह व अजीत राय के नेतृत्व में तो लाटघाट बाजार में कांग्रेस नेता दिग्विजय गांधी के नेतृत्व में रामाश्रय राय, रामायण यादव, बच्चन यादव, आशीष राय सोनू सहित दर्जनों की संख्या में नौजवानों ने गर्मजोशी के साथ फूलमाला बैठकर नारेबाजी कर स्वागत किया। वहीं रजादेपुर में अजीत राय के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। वहीं जीयनपुर में पूर्व कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे अनिरुद्ध राय के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और दमखम के साथ पार्टी को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिससे सरकार द्वारा गरीबों पर जो अत्याचार किया जा रहा है वह बंद हो सके। उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह अनिरुद्ध राय, शरदचंद मिश्रा, विजय बहादुर राय, राजकुमार राय अनुराग राय, अजीत राय, अमरेश राय, संतलाल यादव, विशाल यादव, आशुतोष राय चंदन राय स्वास्थ्य तिवारी, प्रनव सिंह ,फैसल खान आदि रहे। इसी कड़ी में जगह जगह द्वार लगाकर और कांग्रेसी झंडे और मोटरसाइकिल के जुलूस के साथ जगह जगह अजय राय का स्वागत किया। नेहरू हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वागत समारोह में जनपद के 22 ब्लॉक से सभी कांग्रेस जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ढेर सारे लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई सभी का माल्यार्पण कर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने उन्हें दल में और विचारधारा के साथ जुड़कर आगे काम करने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments