लिफ्ट में फंस गई बच्ची, रो-रोकर बचाने की लगाती रही गुहार...और फिर!



लखनऊ। राजधानी के जनेश्वर एनक्लेव अपार्टमेंट में एक बच्ची 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। इस दौरान वो चिल्ला-चिल्लाकर खुद को बचाने की गुहार लगाती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लिफ्ट में फंसने के बाद वह घबरा गई। उसे यह बात मालूम थी कि लिफ्ट में कैमरा है। वह एक बार दरवाजा खोलने की कोशिश करती तो एक बार कैमरे में देखकर बचाने की गुहार लगाती। इसके बाद उसने भगवान से बचाने की गुहार लगाई। उसने हाथ जोड़कर कई बार कहा हे भगवान मुझे बचा लो। बिजली के चले जाने की वजह से वह बच्ची लिफ्ट में फंसी। लिफ्ट में फंसी बच्ची का नाम ध्वनि अवस्थी है। उसके पिता का नाम आशीष अवस्थी जो उस अपार्टमेंट के बी-1105 फ्लैट में निवास करते हैं। घटना का दोपहर बजे करीब हुई। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट में फंस गई। ऑटोमेटिक सिस्टम से 15 मिनट बाद यह बच्ची निकल सकी। मशीन आमतौर पर करीबी फ्लोर में खुल जाती है लेकिन वह नीचे बेसमेंट में जाकर खुली। इस वजह से बच्ची को निकलने में देर लग गई।

Post a Comment

0 Comments