आजमगढ़ः 60 लाख की रंगदारी मांगने वाले को लगी गोली... चिकित्सक को कई बार फोन पर धमकाने का आरोप!



पंकज सिंह/ आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक से 60 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान एक्सप्रेस वे सर्विस लेने के पास गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी हैं। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, शहर के मुहल्ला गुलामी का पूरा निवासी चिकित्सक डा. सजय कुमार यादव पुत्र स्व0 राम सूरत यादव ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया कि 9 अक्टूबर को प्रातः एक अज्ञात नम्बर से फोन करके 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। दुबारा 10 अक्टूबर को फोन आया और तीसरी बार 11 अक्टूबर को 40 लाख की रंगदारी देने की बात की गई तथा पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने इस तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। शनिवार को थानाप्रभारी कोतवाली शशिमौली पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि डा0 संजय यादव से रंगदारी मांगने वाला आरोपी उकरौड़ा की तरफ से सर्विस लेन पकड़कर बनकट की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने सर्विस लेन उकरौड़ा पुलिया पर घेराबन्दी करके सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल सवार द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अपराधी के दाहिने पैर में गोली गली। जिससे वह घायल होकर गिर गया। जिसकी पहचान अम्मार उर्फ निजात पुत्र सुभान अहमद नि. बनकट थाना मुबारकपुर हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी अम्मार उर्फ निजात ने बताया कि मेरे पिता सुभान अहमद पूर्व में डाक्टर संजय यादव के घर पर फर्नीचर बनाने का कार्य करते थे और ग्राम बनकट में डाक्टर संजय कुमार यादव के फार्म हाउस की बाउन्ड्री निर्माण में भी कार्य कर रहे थे। पिता के कार्य करने के कारण ही आरोपी अम्मार उर्फ निजात डाक्टर संजय कुमार यादव से परिचित हो गया था तथा उनके फार्म हाऊस व घर भी जाता था। इनकी सम्पत्ति देखकर मैंने सोचा कि इनसे फोन कर के डरा धमकाकर पैसे की मांग करने से कुछ पैसा मिल जाएगा इसलिए मैंने घटना की। गिरफ्तारी करने वाली टीम सब इंस्पेक्टर जाफर खां, अखिलेश पाण्डेय, कांस्टेबल धीरज, रणवीर यादव, अंकित कुमार अंकुर शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments