आजमगढ़ः ओझौली पुल से तमसा में राजगीर ने लगाई छलांग...शव की तलाश में जुटी पुलिस!



मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली पुल से एक राजगीर मिस्त्री ने तमसा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर घण्टों तलाश के बाद वापस लौटी गयी। समाचार लिखे जाने तक शव की तलाश मल्लाहों एंव आसपास के लोगों द्वारा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र जीयनपुर के ग्राम टेकनगाढ़ा निवासी सन्दीप राम 22 वर्ष पुत्र जियावन राम राजगीर का कार्य कर किसी प्रकार से अपना परिवार की जीविका चलाता था। बुधवार की शाम वह मजदूरी घर वापस लौटते समय ओझौली स्थित पुल पर ही सो गया। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तब गुरूवार को भोर में उसे तलाश करते हुए ओझौली स्थित पर पहुँचे तो पुल पर बेटे को सोता देख पिता ने जगा कर साथ साथ ले जाने लगे तभी युवक ने अचानक पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। पिता के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर जीयनपुर और मुबारकपुर पुलिस भी ओझौली स्थित तमसा नदी पहुंचकर शव का पता लगने का काफी प्रयास किए। किन्तु शव का पता नहीं चला। मल्लाह नाव के सहारे शव की तलाश करने का प्रयास किया जाने लगा। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा और अविवाहित बताया जाता है।

Post a Comment

0 Comments