आजमगढ़: बोलेरो-ऑटो के भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत, 2 गंभीर...जीयनपुर क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास हुई दुर्घटना!



फहद खान/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर देर शाम बोलेरो ऑटो चालक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने बोलेरो ऑटो को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 7:00 बजे जीयनपुर से सवारी छोड़कर ऑटो चालक जितेंद्र यादव निवासी लाडो अपने घर जा रहा था कि आजमगढ़ की तरफ से सामने से सेवानिवृत अध्यापक अशोक राय पुत्र बच्चा राय अपनी पत्नी को आजमगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराकर वापस आते समय केशवपुर जंगल के पास ऑटो व बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो सड़क के किनारे खाई में पलट गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक व बोलेरो सवार दो को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही खाई से बोलेरो को निकाल कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में जितेंद्र यादव की मौत हो गई। वहीं सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पास एक पुत्री है। बोलेरो चालक सोनू राय व सेवानिवृत अध्यापक अशोक राय निवासीगण उसरी जनपद मऊ की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल के जवानों ने आवागमन शुरू कराया।

Post a Comment

0 Comments