घर में हत्या होने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?


लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगारिया गांव में हत्या के मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पहली प्रतिक्रिया दी है। बता दें यह हत्या भारतीय जनता पार्टी के नेता कौशल किशोर के घर में ही हुई है। इस मामले पर कौशल किशोर ने कहा कि जांच होनी चाहिये तब सच सामने आयेगा। डीसीपी वेस्ट लखनऊ राहुल राज ने कहा कि, 'विनय श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पिस्तौल बरामद की गई है जो विकास किशोर की है। आगे की जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम भी आ गई है और हम सीसीटीवी विजुअल भी खोज रहे हैं. एक एफआईआर भी हुई है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के नए वाले घर में एक युवक की हत्या हो गई है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है जो कौशल किशोर के बेटे का दोस्त हैं। विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. उनके घर से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के मुताबिक कल रात यहां पर एक पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में ये युवक भी शामिल था। ये घटना आज सुबह तड़के चार बजे की बताई जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये तीनों युवक भी इस पार्टी में शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments