आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार इनामी को लगी गोली... 19 मुकदमे में आरोपी है बदमाश!


आजमगढ़। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार इनामी बदमाश को बाएं पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं इसी बदमाश ने रोडवेज के पास रेडिएंट कर्मचारी से दिनदहाड़े 7.11 लाख लूट कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 बदमाश मौके से फरार हो गए।

रविवार को थानाध्यक्ष मेंहनगर विनय कुमार सिंह को सूचना मिली कि 03 जुलाई को V-मार्ट के पास 07.11 लाख रूपये की लूट की घटना में संलिप्त एक बदमाश बाइक मोहम्मदपुर नियामदपुर से राज घाट पुल की तरफ जाने वाले है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा राजघाट पुलिस से मोहम्मदपुर नियामदपुर लिंक रोड के पास पहुँचकर घेराबन्दी कर बाइक सवार का इन्तजार करने लगे, कुछ देर बाद बाइक सवार आता हुआ दिखायी दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस बल को देखकर हड़बड़ाहट में सड़क पर फिसल गया तथा वहां से भागते हुए धर्मेन्द्र यादव ईट भट्ठे के पास से पुलिस पर फायरिंग की गयी।

पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को पर्याप्त चेतावनी के पश्चात भी पुनः फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित एवं संतुलित फायरिंग की गयी जिसमें के बाये पैर में गोली लगी। जिन्हे समय सुबह करीब 07.25 बजे गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया।घायल बदमाश की पहचान चन्द्रजीत यादव उर्फ पत्तर पुत्र तिलकधारी यादव निवासी हटवा आइमा थाना मेंहनगर के रूप में की गयी । बदमाश कब्जे से लूट का रू. 45,200/- व 01 देशी तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मो0सा0 सुपर स्प्लेन्डर व 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि 03 जुलाई को हम लोगों द्वारा V-मार्ट के पास से रेडियेन्श कैश मैनेजमेन्ट के कर्मचारी को तमंचा दिखाकर कुल 07.11 लाख रूपये लूट की घटना कारित कर वहां से भाग गये थे, उस घटना में मेरा भी सहयोग था, जिसमें हम कुल 08 लोग थे तथा भूमिका के अनुसार रूपयों का बंटवारा किया गया। जिसमें मुझे 45200/-रूपये हिस्से के मिले थे। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रजीत यादव के विरूद्ध कुल 19 मुकदमें दर्ज है तथा थाना मेंहनगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसका H.S. नम्बर 89 ए है।

Post a Comment

0 Comments