Azamgarh: सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में दो गिरफ्तार


आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शनिवार कोउ पनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह, आरक्षी बृजेश यादव, आरक्षी धनन्जय राय, आरक्षी सतीश सिंह चौकी क्षेत्र लाटघाट में लाटघाट से रौनापार जाने वाली सड़क मार्ग जम्मनपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

लाटघाट की तरफ से एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाते हुए आ रहे थे। मोटर साइकिल चालक को नजदीक आने पर रोकने गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए जम्मनपुर गांव की तरफ भागने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटर साइकिलों से भाग रहे व्यक्तियों का पीछा करके पकडकर भागने व तेज वाहन चलाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई व गाली-गलौज करने लगे व धमकी देने लगे। 

पुलिस बल द्वारा मौके से देवेन्द्र राजभर पुत्र दुर्गविजय राजभर निवासी जोकहरा थाना रौनापार व गोलू उर्फ अवध सरोज पुत्र बाबूराम सरोज निवासी जोकहरा को पकड़ लिया गया तथा मोटर साइकिल नम्बर यूपी 50 सीएन 8670 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0सौरभ कुमार सिंह, का0 बृजेश यादव, का0 धनन्जय राय व का0 सतीश सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments