Azamgarh: और जब अचानक सड़क पर उतरे आई जी; फिर जानें क्या हुआ!


आजमगढ़। पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने आगामी मोहर्रम की की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त राजपत्रित व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। दरअसल, मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आईजी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारियों के साथ आगामी त्यौहार के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की गई। 

इस दौरान उन्होंने आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने व शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग के पश्चात आई.जी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के चौक, तकिया, सब्जी मंडी आदि मिश्रित आबादी व संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया तथा ताजियादारो व अखाड़े के आयोजकों से जुलूस के सम्बन्ध में वार्ता की गई। परम्परागत रूप से ही त्यौहार मनाये जायें। 

कर्बला में जो ताजिया दफन किया जाता है उसका निरीक्षण किया गया। मिश्रित व संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गयी है। थाना क्षेत्र के लोगो से आपसी सौहार्द व शांति पूर्वक ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की गयी।

Post a Comment

0 Comments