नशे में चूर कार चालक ने धान की रोपाई कर आ रही 8 महिलाओं को कुचला...जेठानी-देवरानी समेत तीन की मौत!


झांसी। जिले में झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के गुलारा गांव के पास गुरुवार देर-शाम शराब के नशे में कार दौड़ा रहे चालक ने पैदल जा रही आठ महिलाओं को कुचल डाला। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक कार चालक नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार शाम करीब सात बजे गुलारा गांव की आठ महिलाएं खेत में धान रोपने को गई थीं। खेत से पैदल घर लौट रहीं थीं। जैसे ही सभी गांव के करीब पहुंची, तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से सरोज (28) पत्नी महेश एवं सुमन (34) पत्नी चंद्रशेखर बोनट में फंस गईं लेकिन, कार ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। उनको करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इस वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल हो जाने से छह महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रिंकी (35) पत्नी राजू दोहरे की मौत हो गई।

इस हादसे में गुलारा निवासी सरोज दोहरे (25) पत्नी महेश दोहरे, उनकी देवरानी रिंकी (35) पत्नी राजू दोहरे और सुमन पाल (35) पत्नी चंद्रशेखर की मौत हो गई जबकि सरोज की सास लक्ष्मी (45), जेठानी कुंती (30), गांव की पनकू (35), किरन (35) और भूरी देवी (60) घायल है। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments