अयोध्या से बक्सर जा रही यात्रा का सगड़ी में स्वागत... और फिर!



अजमतगढ़। रघुभूमि से तपोभूमि तक जा रही यात्रा का बिलरियागंज में भव्य स्वागत किया गया। प्रतिवर्ष यह यात्रा ज्येष्ठ की पूर्णमासी को अयोध्या धाम से चलकर भैरव बाबा के धाम में प्रथम विश्राम करती है। जहां मूल सरयू के किनारे महा आरती का आयोजन होता है। 


आज यह यात्रा भैरव धाम से प्रारम्भ होकर आजमगढ़ में अजमतगढ़ तक रही। यात्रा का परशुरामपुर में बलवंत, प्रमोद सिंह गोरिया बाजार में विनोद सिंह, झारखण्डे महादेव में चंद्रपाल, यशपाल, बिलरियागंज मे सन्तोष, अभिमानयू, प्रभाकर, अतुल, राजबहादुर आदि ने स्वागत किया। मलतारी, चुनहवां आदि के साथ जीयनपुर में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। 


अजमतगढ़, सलोना ताल पर चंद्रमा निषाद ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। यहां से यात्रा बारह दुअरिया मंदिर मऊ के लिए यात्रा चल पड़ी। आज यात्रा बलिया के कारों धाम तक पहुंचेगी। यात्रा में श्रीराम लक्ष्मण और ब्रह्मर्षि विश्वामित्र रथ में सवार सहित 15 गाड़ियों के साथ 50 से अधिक यात्री इस यात्रा में शामिल है।

Post a Comment

0 Comments