अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपाली पट्टी निवासी दयाराम निषाद पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल उम्र लगभग 58 वर्ष जो आज शनिवार की सुबह 5ः00 राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के यहां काम पर गए थे की खेत में खुला नंगा बिजली का तार था जिसकी चपेट में आने से दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
किसी ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी तत्काल घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए और इसकी सूचना डायल 112 को दे दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 व थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र अखिलेश निषाद ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरे पिताजी को सुबह 5ः00 घर से जबरन राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू द्वारा काम करने के लिए घर से ले जाया गया, जहां पर ट्यूबवेल चलाने के लिए नंगा तार ले गए थे जिसकी चपेट में मेरे पिताजी आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
तत्पश्चात मेरे पिता की मृत्यु होने के उपरांत राणा प्रताप सिंह अपने ट्यूबेल का नंगा तार व मोटर उठा ले गए और मृतक के परिजनों को सूचना भी नहीं दिए। मृतक के पास 5 पुत्रियां व 2 पुत्र हैं वहीं मृतक की पत्नी सुदामा देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर गए थे। पीड़ित की तरफ से लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments