Azamgarh: किसी भी विद्युत व्यवधान की स्थिति में तत्काल मोबाइल पर संपर्क करें जल्द होगा समाधान-अधीक्षण अभियंता

बकाए का भुगतान किस्तों में 100 रू के गुणांक में कर सकते है उपभोक्ता


आजमगढ़।
विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता अजय मिश्रा ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जनपद के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी के कारण उन्हें विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं के त्वरित एवं सुगमतापूर्वक निराकरण के लिए उपकेन्द्रों पर तैनात अवर अभियन्ताओं, उपखण्ड अधिकारियों, अधिशासी अभियन्ताओं एवं अधीक्षण अभियन्ता के मोबाइल नम्बरों की सूची आम उपभोक्ताओं से साझा की जा रही है। किसी भी विद्युत व्यवधान की स्थिति में आम जनमानस से अनुरोध है कि वह अपने क्षेत्र के वर्णित मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करें। 


उन्होंने बताया कि 01 किलो वाट विद्युत भार तक के घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को भुगतान करने की सुविधा के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश, पावर कारपोरेशन लिमिटेड, द्वारा बकाया का उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार किस्तों में रू0 100 के गुणांक में भुगतान व कटे हुए सयोंजनों पर विच्छेदन व पुनः संयोजन शुल्क रू0 600 माफ कर दिया गया है यह सुविधाएं 31 जुलाई तक प्रदान की गयी है। 

अतः जिन उपभोक्ताओं के संयोजन कटे है और वह विद्युत का उपभोग नही कर रहे है ऐसे उपभोक्ता अपने बकाये में से रू0 100 के गुणांक में कोई भी भुगतान करके अपना संयोजन पुनः जुड़वा सकते है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह अपने विद्युत बिल के बकाये में से कुछ न कुछ आंशिक भुगतान अवश्य कर दें, जिससे उनका विद्युत संयोजन काटने की अप्रिय कार्यवाही न करनी पड़े।

Post a Comment

0 Comments