इनके निधन की जानकारी मिलने पर शहीद द्वार स्थित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक देवव्रत के कार्यालय पर प्रधान संपादक विजय कुमार देवव्रत के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं सरदार टाइम उर्दू दैनिक के संस्थापक आफाक अहमद खां का लखनऊ में विगत दिवस निधन हो गया। उन्हें भी श्रद्धाजंलि दी गई।
इस अवसर पर राम बुझारत यादव, सूबेदार यादव, नन्दलाल यादव, राम नेवास यादव, रामदरश यादव, संदीप उपाध्याय, रमेश मौर्या, देवव्रत श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रतन त्रिपाठी, गौरव, शीतला, रामसिंह यादव, मोहम्मद असलम, राजेश यादव, दीपक श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

0 Comments