लखनऊ। नगर निकाय के पहले चरण की वोटिंग गुरूवार की सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई। जिले के कुल 12 निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। चुनावी मैदान में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद पदों के लिए कुल 1380 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए कुल 488 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक 4 लाख 35000 से ज्यादा मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए घरों से निकलेंगे और बूथ पर पहुंचकर अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। सुबह हल्की बारिश के दौरान मतदान स्थलों पर भीड़ तो कम थी, लेकिन सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। पुलिसकर्मियों ने एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए रखा है।
भाजपा ने निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगम में जीत के साथ 60 प्रतिशत तक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। लिहाजा भाजपा के सामने सभी सीटों पर जीत के साथ जीत का अंतर बढ़ाने की भी चुनौती है। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन और झांसी नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। 2017 में इन सभी दस नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। मतदान के लिए जहां पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थलों पर पहुंच गई हैं तो सभी पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां चुस्त दुरुस्त कर ली गई हैं।
0 Comments