प्रयागराज की जनता ने दिए इतने वोट
राजकुमार सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का आरोप लगाया था। उनका बयान वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। राजकुमार सिंह ने कहा था कि अतीक अहमद ने शहादत पाई है, लिहाजा उनके शव पर तिरंगा रखा जाना चाहिए। वहीं प्रयागराज नगर निगम में फिर से कमल खिला है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बड़ी जीत दर्ज की है।
बता दें कि यूपी निकाय चुनाव दो चरणों में हआ था. पहले चरण का चुनाव 4 मई और दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को हुआ था. 13 मई को मतगणना के साथ ही सपा और बीजेपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। हालांकि जैसे-जैसे दिन ढ़लता गया वैसी ही चुनाव परिणाम के आंकड़ों में भी तेजी से बदलाव देखने को मिला। यूपी निकाय चुनाव 2023 के रिजल्ट में बीजेपी ने नगर निगम की सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं इस चुनाव में सपा और बसपा दूसरे और तीसरे नंबर पर रही।

0 Comments