चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अलीगढ़ में अखिलेश यादव ने रोड़ शो किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। लेकिन अखिलेश यादव जब रोड़ शो कर रहे थे उसी दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर बीजेपी का जादू देखने को मिल गया।
अखिलेश यादव के रोड़ शो के दौरान ही सपा कार्यकर्ता बुडलोजर पर सवार होकर चुनाव प्रचार करते नजर आए। सपा कार्यकर्ता द्वारा बुलडोजर पर चुनाव प्रचार करने की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब यूजर्स सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

0 Comments