साली से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जीजा ने बेरहमीं से मार डाला, पुलिस ने दबोचा!


औरैया। जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के तैयापुर में बहनोई ने नशे की हालत में 13 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

फिरोजाबाद जिले के किशनपुर रसूलाबाद निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी का दिबियापुर के तैयापुर में बहनोई के घर पर शव पड़ा मिला। मृतक की बड़ी बहन ने पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मृतका एक माह पहले अपने बहन के घर आई थी। बड़ी बहन ने बताया है कि मंगलवार शाम पति नशे की हालत में घर पहुंचा। छोटी बहन के साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी।

Post a Comment

0 Comments