भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो हुआ था वायरल
जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा व कार चालक के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। कहा सुनी के बीच दरोगा साहब तैश में आ जा रहे हैं और वे अपशब्दों का प्रयोग करने लग रहे हैं। जिसमें दरोगा साहब बोल रहे हैं कि क्या उखाड़ लेंगे प्रदेश अध्यक्ष? इतना ही नहीं सत्तारूढ दल के एक वरिष्ठ नेता का भी नाम लेकर आपत्तिजक शब्द बोल रहे हैं। जिसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सत्तापक्ष के नेताओं में रोष व्याप्त हो गया था और उन्होंने एसपी से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी अनुराग आर्य ने इस मामले को गंभीरता से लिया था।
एसपी के आदेश पर एएसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को दूसरे दिन ही सौंप दी थी। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने दोषी पाए गए उक्त दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उन्होंने उक्त दरोगा से चालान काटने का अधिकार भी छीन लिया। एएसपी ट्रैफिक संजय कुमार का कहना है कि अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद आरोपी दरोगा की आईडी को बंद कर उससे चालान काटने का अधिकार छीन लिया गया है और आफिस में अटैच कर दिया गया है।

0 Comments