अखिलेश यादव ने दिया मायावती को झटका...

निकाय चुनाव में मऊ के इस बसपा नेता को बनाया उम्मीदवार


लखनऊ।
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के बीच बीएसपी को फिर एक तगड़ा झटका दिया है। अखिलेश यादव ने बीएसपी के टिकट पर चेयरमैन रहे नेता को इस बार सपा का टिकट दिया है। सपा ने दो बार चेयरमैन रहे नेता को मऊ नगर पालिका से अपना उम्मीदवार बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने अरशद जमाल को मऊ नगर पालिका से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दरअसल, अरशद जमाल पहले भी दो बार चेयरमैन (नगर पालिका अध्यक्ष) रहे चुके हैं और वर्तमान में भी चेयरमैन है। अरशद जमाल वर्तमान में बीएसपी के टिकट पर चेयरमैन हैं। हालांकि इससे पहले सोमवार को भी सपा ने विरोधी पार्टी बीएसपी को झटका दिया था। तब ग्रेटर नोएडा से बीएसपी के वरिष्ठ नेता और दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे अयूब मलिक सपा में शामिल हो गए थे।

अयूब मलिका ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने अखिलेश यादव के समक्ष सपा ज्वाइन की थी। इस दौरान सपा के कई और नेता भी मौजूद रहे थे। सपा में शामिल होने के बाद दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बना दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments