किसी भी वक्त हो सकता है गिरफ्तार
कभी भी गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज की गिरफ्तारी हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि गुड्डू मुस्लिम के साथ अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन भी हो सकती है। इसी आशंका के मद्देनजर टीम में महिला कर्मियों को भी रखा गया है।
गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। फरारी के दौरान अशरफ ने भी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में काफी दिनों तक पनाह ली थी। गुड्डू मुस्लिम के अतीक के किसी करीबी के यहां ही शरण लेने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम अब खुद भी सरेंडर करने की फिराक में है।

0 Comments