आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में एक युवक ने अपने माता-पिता व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पुलिस अधीक्षक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना के कारणों को पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अध्यक्ष अनुराग आर्य ने बताया कि आज सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में युवक राजन तिवारी ने अपने पिता भानु प्रताप सिंह व माता सुनीता सिंह और 13 वर्षीय बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
0 Comments