आजमगढ़ : पिंड बलूची एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का उद्घाटन..

लजीज व्यंजनों के शौकीनों को अब नहीं जाना होगा शहर से बाहर

होटल में उत्तरी भारत, खासकर दिल्ली व पंजाबी स्टाइल के वेज-नानवेज रेसिपी की मिलेगी विशेष सौगात : मोहित पैन्यूली


आजमगढ़। भारत में पिंड बलूची एक्सप्रेस रेस्टोरेंट श्रृंखला की 63वीं प्लस कड़ी का पड़ाव अपने आजमगढ़ शहर तक पहुंच गया। शहर के सिविल लाइंस मुहल्ला के नगर पालिका तिराहा के बंधा रोड पर खुले इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने फिता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया।


पिंड बलूची एक्सप्रेस रेस्टोरेंट के इंडिया हेड फ्रेंचाइजी मोहित पैन्यूली ने बताया कि पिंड बलूची एक्सप्रेस रेस्टोरेंट चेन के संस्थापक सरदार जसपाल सिंह चड्ढा हैं। इन्होंने बताया कि पिंड बलूची की इंडिया में कुल 62 रेस्टोरेंट 11 राज्य व 18 शहर में हैं। हमारे यहां नार्थ इंडियन के वेज और नॉनवेज दोनों भोजन उपलब्ध है। होटल में उत्तरी भारत, खासकर दिल्ली व पंजाबी स्टाइल के वेज-नानवेज रेसिपी की विशेष सौगात मिलेगी। रेस्टोरेंट को भी पिंड बलूची पिंड जो एक गांव की शक्ल में सजाया-संवारा गया है। उनका दावा है कि वह बार-बार आना चाहेगा। ग्रुप की स्थापना 1992 में दिल्ली से हुई थी। 1997 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से दिल्ली के हौजखास स्थित 'पार्क बलूची' संस्थापक सरदार जसपाल सिंह चड्ढा को बेस्ट रेस्टोरेंट का नेशनल टूरिज्म अवार्ड मिल चुका है।


रेस्टोरेंट के फ्रेंचाइजी देवेश कुमार जायसवाल ने बताया कि आजमगढ़ में लजीज व्यंजनों के काफी शौकीन हैं। लेकिन उन्हें अभी तक उस स्वाद के व्यंजन नहीं मिलते थे, जो पंजाब या दिल्ली के आसपास प्रचलित हैं। यहां की दाल मखनी, दही कबाब, ढाबा मटन, चिकेन आजवाइन का स्वाद एक बार जो चख लेगा। इस मौके पर होटल के बाहर भी पंजाबी ढोल से अतिथियों का स्वागत किया गया, तो उन्होंने लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन आजाद भगत, निजामबाद गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी सतनाम जी, रतन गुप्ता, राजेश जायसवाल, नवनीत गुप्ता, अरविन्द जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments