आजमगढ़। मेहनगर पुलिस ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रूपए की वसूली करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी पीड़ित ने तहरीर दिया कि आरोपी अतिक उर्फ छोटक पुत्र इसराईल निवासी कस्बा मेहनगर थाना मेहनगर लगभग 01 वर्ष पूर्व वादी के नाबालिग पौत्री को बहला फुसला कर उसका अश्लील विडियो बना लिया गया।
जिसे दिखाकर आरोपी द्वारा पीडिता से कई बार जैसे 10000 (दस हजार रुपये) 15000 (पन्द्रह हजार) करके लगभग 500000 (पाँच लाख रुपया) लिया गया। इस सम्पूर्ण प्रकरण में आरोपी का सहयोग ओसामा पुत्र इसराईल, सरजील पुत्र इसराईल व सलमान पुत्र अज्ञात द्वारा किया जा रहा है। 18 मार्च को स्कूल जाते वक्त आरोपी द्वारा पीडिता के साथ छेडछाड शुरु कर दी तथा पैसा मागने लगा, पैसा न देने पर पीडिता के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिया गया।
इस लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। रविवार को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा आरोपी ओसामा पुत्र इसराईल सा0 वार्ड नं 10 हरिवंश नगर और सलमान पुत्र शमशेर सा0 वार्ड नं 12 हजरत नगर को अक्षैबर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

0 Comments