आजमगढ़ः टाफी का लालच देकर किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी धराया...


आजमगढ़।
जहानागंज पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, जहानागंज की पीड़िता ने थाने पर शिकायत किया कि आरोपी जाफर मिया उर्फ (गूंगा मीया) पुत्र अब्दुल्ला मीया निवासी सुम्भी थाना जहानागंज द्वारा पीड़िता की नतीनी को एक टाफी देकर अपने दुकान के अन्दर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह आरोपी जफर मियाँ उर्फ गूंगा पुत्र अब्दुल्ला मीया साकिन शुम्भी को उसके घर से समय करीब 10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments