घर से कोंचिग जाने के दौरान हुई वारदात
इस सूचना पर पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओे में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया। उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव, उ0नि0 मोहन प्रसाद, मय हमराह द्वारा चारों आरोपियों को खलिफतपुर पुलियाँ से समय रात साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कुशवाहा पुत्र अनिल कुशवाहा स्थाई पता ग्राम रमना थाना रमना जनपद गढ़वा झारखण्ड हाल पता ग्राम झुलन टाली थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, मिथिलेश ठाकुर पुत्र हरिशंकर ठाकुर साकिन रंका कंचनपुर थाना गढ़वा जनपद पलामू झारखण्ड, देवेन्द्र शर्मा पुत्र मनीष चन्द्र शर्मा साकिन बेनीपुर थाना अतराँव जनपद प्रयागराज व मिथिलेश राय पुत्र सन्तोष राय साकिन कारो थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया शामिल है।
पुलिस ने उनके साथ वारदात में प्रयुक्त सेंट्रो कार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उ0नि0 मोहन प्रसाद, हे0का0 उमाकान्त यादव, कां0 सज्जन सिंह, कां0 हेमन्त कुमार व महिला आरक्षी पिंकी जायसवाल शामिल रही।
0 Comments