आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज हैं 11 मुकदमे
आजमगढ़। कोतवाली नगर व स्वाट टीम द्वितीय की संयुक्त टीम ने 25 हजार रूपये का इनामिया गैंगेस्टर पीयूष गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, प्र0नि0 शशीचन्द्र चौधरी मय हमराहियान व स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़ द्वारा मुखबिरी सूचना पर ग्राम हीरापट्टी से गैंगेस्टर का वांछित अभियुक्त पीयूष उर्फ पुष्करनाथ पाण्डेय पुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ श्रीनाथ पाण्डेय निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया । नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
0 Comments