बता दें कि योगी सरकार ने एलान किया है कि नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराया जाएगा। इसके लिए एक लाख रुपये प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिए जाएंगे।चैत्र नवरात्रि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
इस बार चैत्र नवरात्रि पर्व 22 से 30 मार्च तक पड़ रहे हैं। सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध करा रही है। इन कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसे सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया जाएगा।

0 Comments