आजमगढ़: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता जहानागंज नगर पंचायत के भावी प्रत्याशी आनंद गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। इस वारदात से उनके समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है सोशल मीडिया पर तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जहानागंज के भावी प्रत्याशी आनंद गुप्ता पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया है इस वारदात में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई है। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बताया जा रहा है कि आनंद गुप्ता कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं गोरखपुर क्षेत्र से पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं। कुछ महीनों से जहानागंज नगर पंचायत बनने के बाद अध्यक्ष पद के लिए लोगों से जीत के लिए संपर्क भी कर रहे हैं। आरोप है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उनके ऊपर हमला कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments