न देने पर उमेश पाल जैसा हश्र करने की धमकी...
पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगा रही है। गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी नटवर गोयल के मुताबिक, चार मार्च की दोपहर एयरपोर्ट जाते समय एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना परिचय मो. इम्तियाज के रूप में दिया। उसने 60 लाख की रंगदारी की मांग की। साथ ही खुद को माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का करीबी बताया।
कॉलर ने धमकाया कि अगर रकम नहीं दी तो प्रयागराज के उमेश पाल जैसा हाल होगा। आरोपी ने खुद को प्रयागराज के करेली का रहने वाला बताया। मंगलवार को नटवर गोयल ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इम्तियाज पहले भी उनको फोन कर धमका चुका है पर उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी ने जब उमेश पाल की हत्या का जिक्र करते हुए धमकाया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

0 Comments