वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल में आठवें कॉन्वोकेशन सेरेमनी
उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों जैसे बेस्ट राइटिंग, बेस्ट यूनिफॉर्म, बेस्ट स्पीकर, बेस्ट सिंगर, बेस्ट डिसिप्लिन, बेस्ट डाइट, बेस्ट डांसर, शत प्रतिशत उपस्थिति, बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ ईयर, स्किल्ड पैरेंट्स के साथ ही मिस और मिस्टर वेदान्ता के पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने अभिभावकों के सहयोग और विश्वास के लिये उनका धन्यवाद दिया तथा एकेडेमिक डायरेक्टर आर एस शर्मा ने विद्यालय के उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत कराने के साथ ही भविष्य की योजनाओं से भी परिचित कराया।
कार्यक्रम में एजाज अहमद को बेस्ट टीचर व फ़हीम अहमद को जेम्स ऑफ वेदान्ता से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी व नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया व कार्यक्रम की सराहना किया। अन्त में प्रबंध कमेटी ने सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद व अभिभावकों की प्रशंसा तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

0 Comments