आजमगढ़ः लव जिहाद, धर्मान्तरण, गौरक्षा के मुद्दों पर जारी रहेगा संघर्षः पूर्णेन्द्र शाही

सिद्धार्थनगर में 24 मई से शौर्य प्रशिक्षण व त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम तय


आजमगढ़।
विहिप की युवा शाखा बजरंगदल गोरक्षप्रान्त की प्रान्त बैठक आज़मगढ़ के सिधारी स्थित मंगलम होटल में सम्पन्न हुई जिसमे बतौर मुख्य वक्ता बजरंगदल गोरक्षप्रान्त के प्रांत संयोजक पूर्णेन्दु शाही रहे। बैठक का उदघाटन अतिथियों ने वेद मंत्रों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। मंच पर आरएसएस के विभाग सद्भाव प्रमुख पवन, प्रान्त सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल एवं नगर के प्रमुख समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्णेन्दू शाही ने कहा कि बजरंगदल अपने कार्य को विस्तार देने के लिए प्रत्येक छह माह पर प्रान्त कार्यकारिणी एवं जिला टोली के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बीते कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगे के कार्यक्रमो की योजना बनाई जाती है। उन्होंने आगे कहा कि बजरंगदल हिन्दू समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रान्त सह संयोजक गौरव रघुवंशी ने आगामी कार्यक्रमो के बारे में बताते हुए कहा कि प्रान्त बैठक 24 मई से 31 मई तक सिद्धार्थनगर में बजरंगदल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, त्रिशूल दीक्षा, अगस्त माह में अखण्ड भारत संकल्प दिवस ,जम्मू बूढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं अक्टूबर माह में देशव्यापी अखिल भारतीय शौर्य यात्रा को लेकर वृहद योजना बनाई गई है जिसके अंतर्गत श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से लेकर काशी विश्वनाथ तक कि शौर्य यात्रा बजरंगदल गोरक्षप्रान्त करेगा एवं साथ मे लव जिहाद, धर्मान्तरण, गौरक्षा जैसे हिन्दुत्व के मुद्दों पर बजरंगदल और सक्रियता से कार्य करेगा। बैठक का संचालन बजरंगदल प्रान्त सह संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने किया। 

इस अवसर पर प्रान्त विद्यार्थी प्रमुख डॉ आलोक मिश्रा, बजरंगदल प्रान्त गोरक्षा प्रमुख अंशुमान राय,विभाग संयोजक कुंवर गजेंद्र सिंह, दीनानाथ सिंह, शौर्य गुप्ता, सत्यम सोनी, गौरव द्विवेदी, अभिषेक भारद्वाज, शशांक तिवारी, प्रशांत सिंह,सूरज पांडेय, सत्यम सोनी, उत्कर्ष, राजन, किशन, अंकुर, महेश मौर्या, चन्दन सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, अरविंद अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अरविन्द मोदनवाल, हिमांशु राज, सूरज निषाद, सुधांशु जायसवाल, सूर्यांश सोनकर, आकाश राय, विजय विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments