Azamgarh: रौनापार पुलिस के हत्थे चढ़े 5 पशु तस्कर

6 गाय, 50 बछड़ा, 01 पिकप व 02 मैजिक वाहन बरामद


आजमगढ़।
रौनापार पुलिस ने 5 पशु तस्कर को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने उनके पास से 06 गाय, 50 बछड़ा, 2 पिकअप व 1 मैजिक बरामद किया है। मंगलवार को चौकी प्रभारी महुला उपनिरीक्षक वंशराज सिंह मय हमराह क्षेत्र मे भ्रमणशील थे कि मुखबीर खास ने सूचना दिया गया कि रौनापार की तरफ बन्धा रोड से होकर दो पीकप एंव मैजिक में कुछ तस्करों द्वारा कुछ गायो एंव बछड़ो को निर्दयता पूर्वक लादकर महुला डगरा की तरफ आ रहे है। 

इस सूचना पर चौकी प्रभारी महुला वंशराज सिंह द्वारा क्षेत्र मे भ्रमणशील उ0नि0 ओमप्रकाश सिह मय हमराह को साथ लेकर महुला चौकी बंधे के पास से 2 पिकअप व 1 मैजिक से सवार 5 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम विजय शंकर यादव पुत्र स्व0 बब्बन यादव नि0 ग्राम सरया डोमवा थाना पकड़ी जनपद बलिया, मोनू उर्फ अविनाश पुत्र अजय सिंह नि0 ग्राम आसन थाना सुखपूरा, शिवाजी यादव S/O रामदेव नि0 ग्राम आसन थाना सुखपूरा, प्रियांसु यादव S/O संजय यादव नि0 ग्राम पचखोरा थाना सुखपूरा।

अंकित यादव पुत्र कुवँर यादव नि0 ग्राम पचखोरा थाना सुखपूरा बताया। गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक, उ.नि. वंशराज सिंह चौकी प्रभारी महुला उ0नि0 ओमप्रकाश सिंह व हे0का0 अमित गुप्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments