81 लाख रुपये का आलू पचा गए दो शातिर व्यापारी, भाजपा विधायक के कोल्ड से की थी खरीद


एटा। जिले के सदर विधायक के कोल्ड स्टोर से फिरोजाबाद के दो व्यापारी आलू खरीद करते रहे और बीच-बीच में लेन देन भी किया। लेकिन रकम ज्यादा होने पर अचानक गायब हो गए। कोल्ड स्टोर के मुनीम ने 81 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करके रकम हड़पने की रिपोर्ट लिखाई है। दरअसल कोतवाली देहात क्षेत्र जीटी रोड स्थित मै. गंगाप्रसाद शीतल गृह गंगा नगर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड का है। इसके मुनीम बाबूराम ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 

आरोप है कि धर्मेंद्र निवासी सराय नूरमहल थाना नारखी फिरोजाबाद और संजय कुमार निवासी असुवाई भरथरा फिरोजाबाद ने कोल्ड स्टोर से आलू खरीद करने व रकम चुकता करने का शपथ पत्र देकर व्यापार किया गया। धर्मेंद्र 16 अगस्त 2016 को आया था और खुद को व्यापारी बताया, इसके बाद व्यापारी शुरू किया तो बीच-बीच में रकम देता रहा, लेकिन षडयंत्र के तहत खरीदारी करने के साथ ही रकम रोकने लगा और देने का विश्वास देता रहा।

फरवरी 2017 से अक्तूबर 2018 तक 28 लाख 50 रुपये रोक लिए, इसके बाद खरीदारी बंद कर दी। दबाव बनाने पर बोला कि फर्जी हस्ताक्षरों से शपथ पत्र दिया है, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते और रकम हड़प कर ली। वहीं मुनीम ने बताया कि संजय ने वर्ष 2013 से व्यापार शुरू किया और 2015 तक लेन देने करता रहा। अगस्त 2016 से दिसंबर 2017 तक धीरे-धीरे रकम को रोकता चला गया। करीब 53 लाख दो हजार रुपये होने पर लेकर फरार हो गया। इसके बाद फोन पर वार्ता होने पर रकम देने का भरोसा दिया गया 

लेकिन बाद में इनकार कर दिया और रकम हड़प कर ली।रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मुनीम ने बताया कि सदर विधायक का कोल्ड स्टोर है, रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोर से व्यापार करने वाले दो लोगों के खिलाफ 81 लाख से अधिक रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments